आज अवध में उत्सव भारी, घी के दीप जलाए हैं ।
छम छम नाचे बजरंगी, श्री राम अयोध्या आए हैं।

  1. दीन-दयाल दया के सागर सबको गले लगाते हैं।
    जिसपर तेरा नाम लिखा वो पत्थर भी तर जाते हैं
    छोड़ के झूठी दुनिया सारी, शरण तुम्हारी आए हैं।
    छम छम नाचे…
  2. कब से शबरी बाट निहारे आज घड़ी वो आई है,
    पाकर सम्मुख अपने राम को मन ही मन हर्षाई है।
    तेरे मिलन के ख़ातिर ही, थोड़े से साँस बचाये हैं।
    छम छम नाचे…
  3. असुवन जल से चरण पखारूँगा मैं मेरे राम के,
    जन्म सफल हो जाए दर्शन पाकर पावन धाम के।
    “पाल” विशाल सजी है झाँकी, फूलों से महकाए हैं।
    छम छम नाचे…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ

संग्रह