अब तू ही सहारा भोले

रूठ गई है किस्मत ये मेरी रूठा जग सारा,
अब तू ही सहारा भोले तू ही सहारा………

कालों के काल महाकाल तेरा घर तो है कैलाश,
तेरे दर पर आया हूं मैं कुछ भी नहीं है मेरे पास,
अपना दुख मैं कितना सुनाओ किस्मत ने हैं मारा,
अब तू ही सहारा भोले तू ही सहारा…….

चढ़ता है तुझको भांग धतूरा मिश्री मलाई न भाता है,
तेरी जटा से निकली गंगा गंगाधर कहलाता है,
तेरे नाम से दुख हट जाता दे दे साथ हमारा,
अब तू ही सहारा भोले तू ही सहारा……..

मैं हूं तेरा बाल पुजारी तुम मेरे तू स्वामी हो,
गलती माफ करना मैं तो एक कल गामी हूं,
अब मान भी जाओ मेरे भगवन कर दो वारा न्यारा,
अब तू ही सहारा भोले तू ही सहारा………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह