दीवाना भोले मैं तेरा

दीवाना भोले मैं तेरा, तू है शिव शंकर मेरा,
मुझको बुला ले अपने धाम में,
मेरा तू भरोसा तोड़ना नहीं,
साथ मेरा तू बाबा छोड़ना नहीं,
मुझसे तू ये मुख मोड़ना नहीं,
दुनिया के सहारे मुझे तू छोड़ना नहीं,
दीवाना भोले मैं तेरा…….

मेरे हर दुःख से क्यों अनजान हो,
भोले तुम ही मेरे भगवान हो,
साँसों में तुम्ही हो, तुम्ही प्राण हो.
देवो के देव महान हो,
दीवाना भोले मैं तेरा…….

बड़ी ही रेहम है ये दुनिया तेरी,
बाबा यहाँ सबको है अपनी पड़ी,
याद तेरी आये मुझे हर घड़ी,
आओ भोले बाबा मेरी भी गली,
दीवाना भोले मैं तेरा…….

मेहरदास पर भी जरा गौर दो,
भक्ति से मुझे अपनी जोड़ लो,
मेरी परीक्षा अब और लो,
किस्मत के ताले मेरे खोल दो,
दीवाना भोले मैं तेरा…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह