हमारे घर आए ओ भोले बाबा

आए भोले बाबा हमारे घर आए,
हमारे घर आए ओ भोले बाबा,
ओ भोले बाबा ओ भोले बाबा….

जो मैं होती भोले भागीरथ की गंगा,
जटा बीच रहती ओ भोले बाबा,
हमारे घर आए ओ भोले बाबा…..

जो मैं होती भोले गंगा का चंदा,
तो माथे बीच रहती ओ भोले बाबा,
हमारे घर आए ओ भोले बाबा…..

जो मैं होती भोले जंगल का बिच्छू,
मैं कुंडल बनती ओ भोले बाबा,
हमारे घर आए ओ भोले बाबा…..

जो मैं होती भोले जंगल की नागिन,
नागो की माला बनती ओ भोले बाबा,
हमारे घर आए ओ भोले बाबा…..

जो मैं होती भोले लकड़ी का डमरू,
तो डम डम बजती ओ भोले बाबा,
हमारे घर आए ओ भोले बाबा…..

जो मैं होती भोले पैरो की घुंघरू,
तो छम छम बजती ओ भोले बाबा,
हमारे घर आए ओ भोले बाबा…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह