नाम तेरा भोले मेरी साँसों में बसा

शम्भू शम्भू कहती रहे मेरी ये जुबान,
नाम तेरा भोले मेरी साँसों में बसा……..

तुम त्रिपुरारी भोले शंकर,
और शीश में राजे गंग लहर,
गल सर्पो की माला लेकर हे,
अविनाशी जय महेश्वर,
तुम भोले मेरी जान हो,
शम्भू शम्भू कहती रहे मेरी ये जुबान,
नाम तेरा भोले मेरी साँसों में बसा….

क्या रूप भोले बाबा,
गल में सर्पो की माल सजी,
तन भस्मी रमाये रहते हो,
सर जूट जटाये गंग चढ़ी,
करते हो सफर जय नागेश्वर,
बम बम लेहरी भोले शंकर,
शम्भू शम्भू कहती रहे मेरी ये जुबान,
नाम तेरा भोले मेरी साँसों में बसा….

तीन आप धतूरा खाते हो,
पीते हो भंग भरा प्यारा,
मद मस्ती भरा जो आलम हो,
नाचे शिव हो के मतवाला,
टेडी हो नज़र बरपा दे केहर,
बम बम लेहरी भोले शंकर,
शम्भू शम्भू कहती रहे मेरी ये जुबान,
नाम तेरा भोले मेरी साँसों में बसा…..

संतो के संताप हरे भोले भंडारी अविनाशी,
भोलेपन में बह जाते है सेह जाते पर हित प्याला जी,
पीकर के जहर हो जाते अमर,
बम बम लेहरी भोले शंकर,
शम्भू शम्भू कहती रहे मेरी ये जुबान,
नाम तेरा भोले मेरी साँसों में बसा…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह