आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना,
हमारे अंगना सखी तुम्हारे अंगना,
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना…..

मेरी तुलसा की पूजा में गणपत आए,
रिद्धि साथ लाए सिद्धि साथ लाए,
आज खुशियां मनाएं हमारे अंगना,
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना……

मेरी तुलसा की पूजा में ब्रह्मा आए,
ब्रह्मा आए ब्रह्माणी साथ लाए,
शंख वेदों की ध्वनि हमारे अंगना,
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना…..

मेरी तुलसा की पूजा में विष्णु आए,
विष्णु जी आए संग लक्ष्मी लाए,
आज धन बरसाए हमारे अंगना,
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना…..

मेरी तुलसा की पूजा में शंकर जी आए,
शंकर जी आए संग गौरा लाए,
आज डमरु बजाए हमारे अंगना,
आज तुलसा की पूजा हमारे अंगना…..

मेरी तुलसा की पूजा में कृष्णा आए,
कृष्ण जी आए संग राधा जी लाए,
आज मुरली बजाए हमारे अंगना,
मेरी तुलसा की पूजा हमारे अंगना…..

मेरी तुलसा की पूजा में श्रीराम आये,
सीता साथ आए लक्ष्मण साथ लाए,
आज तीर चलाएं हमारे अंगना,
मेरी तुलसा की पूजा हमारे अंगना…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह