मेरी प्यारी तुलसा जी बनेगी दुल्हनियां

मेरी प्यारी तुलसा जी बनेगी दुल्हनियां
सजके आयेगे दूल्हे राजा,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
देखो देवता बजायेंगे बाजा।

सोलह सिंगार मेरी तुलसा करेंगी,
हल्दी चढ़ेगी माँग भरेगी।
देखो होठों पे झूलेगी नथनियाँ ।।
सजके आयेगे दूल्हे राजा,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
देखो देवता बजायेंगे बाजा।

देवियां भी आई और देवता भी आये ,
साधु भी आये और सन्त भी आये ,
और आई है संग में बरातिया ।।
सजके आयेगे दूल्हे राजा,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
देखो देवता बजायेंगे बाजा।

गोरे -गोरे हाथों में मेहन्दी लगेगी,
चूड़ी खनकेगी ,वरमाला सजेगी ,
प्रभु के गले में डालेंगी वरमाला ।।
सजके आयेगे दूल्हे राजा,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
देखो देवता बजायेंगे बाजा।

लाल -लाल चुनरी में तुलसी सजेगी ,
आगे-आगे प्रभु जी पीछे तुलसा चलेगी ,

देखो पैरो में बजेगी पायलियाँ ।।
सजके आयेगे दूल्हे राजा,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
देखो देवता बजायेंगे बाजा।

सज धज के मेरी तुलसा खड़ी है,
डोली मंगवा दो बड़ी शुभ घड़ी है ,
देखो आँखों से बहेगी जलधारा ।।
सजके आयेगे दूल्हे राजा,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
देखो देवता बजायेंगे बाजा।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी

संग्रह