मन तो तेरा ही भजन करे हीरे गुरुदेव सांवरिया मेरे
गुरुदेव सांवरिया मेरे घनश्याम सांवरिया मेरे,

एक बाग मैंने ऐसा देखा नहीं फूल नहीं पत्ते
मैने तोड़ अमर फल खाए रे गुरुदेव सांवरिया मेरे

एक ताल मैंने ऐसा देखा ना कुआ ना पानी
मैंने मलमल काया धोई रे गुरुदेव सांवरिया मेरे

एक महल मैंने ऐसा देखा नहीं राजा नहीं रानी
नंदलाल खेलते देखे रे गुरुदेव सांवरिया मेरे

एक रसोई मैंने ऐसी देखी नहीं दाल नहीं आटा
मैंने 36 भोग लगाए रे गुरुदेव सांवरिया मेरे

एक भवन में ऐसा देखा नहीं डोलक नहीं चिमटा
मैंने भजन कीर्तन गाए रे गुरुदेव सांवरिया मेरे ।।
गुरुदेव सांवरिया मेरे घनश्याम सांवरिया मेरे

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह