तेरी काया निर्मल हो जाएगी तू कर ले व्रत ग्यारस का,
तू कर ले व्रत ग्यारस का तू कर ले भजन हरि का,
तेरी काया निर्मल हो जाएगी तू कर ले व्रत ग्यारस का….

क्यों बेटा बेटा करता है यह बेटा साथ ना देता है,
बेटा बहुओं के हो जाएंगे, तू कर ले व्रत ग्यारस का….

क्यों बहुएं बहुएं करता है यह बहुएं साथ ना देती हैं,

बहूऐ तो न्यारी हो जाएंगी, तू कर ले व्रत ग्यारस का…..

क्यों बेटी बेटी करता है यह बेटी साथ ना देती हैं,
बेटी ससुराल चली जाएंगी, तू कर ले व्रत ग्यारस का…..

क्यों पोती पोते करता है यह पोते साथ ना देते हैं,
पोते परदेस चले जाएंगे, तू कर ले व्रत ग्यारस का…..

क्यों मेरा मेरा करता है यहां पर कुछ भी नहीं तेरा है,

सब पढ़ा रही पर रह जाएगा, तू कर ले व्रत ग्यारस का…..

तू सतगुरु जी के गुण गा ले जीवन अपना सफल बना ले,
तू भव से पार उतर जाएगा, तू कर ले व्रत ग्यारस का…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि

संग्रह