शनिदेव दया के धाम
         शनिदेव दया के धाम

धुन :- मेरी लगी श्याम संग प्रीत यह दुनिया क्या जाने

शनिदेव दया के धाम, हम पर कृपा करो।
कृपा करो, प्रभु कृपा करो,शनिदेव दया के धाम।

दुष्ट दलन संतन रखवारे।
दीन हीन निर्बल के सहारे।।
हमें दो भक्ति का दान।
हम पर कृपा…..

सप्त वाहन तेरी सप्त सवारी।
नवग्रहों में महिमा भारी।।
तुम्हे बार बार प्रणाम।
हम पर कृपा…..

शनिदेव हम तेरे पुजारी।
तुम दाता हम तेरे भिखारी।।
नित जपें तुम्हारा नाम।
हम पर कृपा…..

कहै ‘‘मधुप’’ प्रभु करूणा कीजै।
रोग शोक संकट हर लीजै।।
हम सगरे संवारो काम।
हम पर कृपा….. ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह