शंभू नाथ मेरे दीनानाथ मेरे भोले नाथ मेरे आ जाओ

शंभू नाथ मेरे, दीनानाथ मेरे, भोले नाथ मेरे आ जाओ
भक्त तेरे पर विपदा भारी, आके कष्ट मिटा जाओ
ओम नमः शिवाय हरी ओम नमः शिवाय

डम डम तेरा डमरू बाजे
जिसपे सारी सृष्टि नाचे
मनका पड़े जब जब डमरू पे ऐसी तान सुना जाओ
ओम नमः शिवाय हरी ओम नमः शिवाय

एक हाथ त्रिशूल विराजे
गल सर्पों की माला साजे
जटा में तेरी मां गंग विराजे, अमृत पान करा जाओ
ओम नमः शिवाय हरी ओम नमः शिवाय

तेरे अघोरी तुझको पूजे,
संग तेरे शमशानों में झूमे
पूरे तन पर भस्म रमा के, मस्तक पर त्रिकुंड सजा के, सुंदर रूप दिखा जाओ
ओम नमः शिवाय हरी ओम नमः शिवाय

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह