मैया भवन में कैसे आऊं

मैया भवन में कैसे आऊं

मैया भवन में कैसे आऊं, तेरा शेर खड़ा पहरे पे,
तेरा शेर खड़ा पहरे पे, तेरा शेर खड़ा पहरे पे…

हम बड़ी दूर से आए, जल भर भर लोटा लाये,
मैया चरण कैसे धुलाऊ, तेरा शेर खड़ा पहरे पे,
मैया भवन में कैसे आऊ, तेरा शेर खड़ा पहरे पे…

हम बड़ी दूर से आए और दिया, बाती लाये,
मैया ज्योत मै कैसे जगाऊ, तेरा शेर खड़ा पहरे पे,
मैया भवन में कैसे आऊ, तेरा शेर खड़ा पहरे पे…

हम बड़ी दूर से आए, चन्दन और रोली लाये,
मैया तिलक मै कैसे लगाऊ, तेरा शेर खड़ा पहरे पे,
मैया भवन में कैसे आऊ, तेरा शेर खड़ा पहरे पे…

हम बड़ी दूर से आए, लहंगा चुनरी लाये,
मैया चुनरी कैसे चढ़ाऊ, तेरा शेर खड़ा पहरे पे,
मैया भवन में कैसे आऊ, तेरा शेर खड़ा पहरे पे…

हम बड़ी दूर से आए, हलवा और पूरी लाये,
मैया भोग कैसे लगाऊ, तेरा शेर खड़ा पहरे पे,
मैया भवन में कैसे आऊ, तेरा शेर खड़ा पहरे पे…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह