आँखों में मेरी मैया बस तू ही तू है,
साँसों में मेरी मैया बस तू ही तू है,
जीवन बनाया मैया तूने ही मेरा,
है तेरी चौखट पे मेरा बसेरा,
जय हो रे जय हो मैया जी ये नारा लगे,
प्यारा लगे रे मुझे प्यारा लगे,
तेरा दर मुझको न्यारा लगे…..

ये सजा तेरा दरबार है तेरे नाम का शोर,
मैं बाँध घुँघरूआई हूँ और नाचू बन के मोर,
मेरा साथ दिया रे मैया जी,
आशीर्वाद दिया रे मैया जी,
माँ शेरोवाली विनती सुनो,
हे अम्बे रानी मैया जी,
तेरे दीवानो को ही मैया जी तेरा रंच चढ़े,
प्यारा लगे रे मुझे प्यारा लगे,
तेरा दर मुझको न्यारा लगे…..

आओ भक्तों मिलकर नाचे,
करे मैया का गुणगान,
झूम झूम कर गाये सभी,
लेकर मैया का नाम,
सब मिलकर नाचो मैया जी,
सब मिलकर गाओ मैया जी,
मिलकर के सभी भक्तों,
जय माता की कह दो,
आएंगे आएंगे दौड़ी चली आएगी मैया मेरी,
प्यारा लगे रे मुझे प्यारा लगे,
तेरा दर मुझको न्यारा लगे……

मेरे साथ हमेशा मैया जी,
मुझे कोई नहीं परवाह,
संजीव कुमार है दास तेरा,
चलता रहे तेरी राह,
मुझे मन्नत की रे मैया जी,
मुझे जन्नत दी रे मैया जी,
सांवरिया मैया दास तेरा,
हूँ शरण में तेरी मैया जी,
मैया के जागे में अर्ज़ी मेरी भी ज़रूर लगे,
प्यारा लगे रे मुझे प्यारा लगे,
तेरा दर मुझको न्यारा लगे…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह