शेरावाली मैया ताले किस्मत के खोल,
पहाड़ो वाली मैया ताले किस्मत के खोल,
ताले किस्मत के खोल मैया किस्मत के खोल………

भेजा बुलावा मैया दौड़ा मैं आया,
चरणों में अपने दे दे आंचल की छाया,
ज्योतावाली मैया मुझसे नाता तू जोड़,
शेरावाली मैया ताले किस्मत के खोल…..

तू है ममता की मूरत मैहर माँ कर दे,
बेटा हूँ तुम्हारा सर पे हाथ माँ धर दे,
पहाड़ो वाली मैया बेटा कह के बोल,
शेरावाली मैया ताले किस्मत के खोल……..

जाने पीर परायी जग में तू ही महामाई,
मैं बेटा हूँ गरीब तेरी चुनरी चढ़ाई,
मेरे घर भी बजवा मैया खुशियों के ढोल,
शेरावाली मैया ताले किस्मत के खोल……..

दर्शन दिखाके मुझपे कर दे माँ मेहर,
कलियाँ कमल की तू माँ राह में बिखेर,
तेरी ममता का जग में मैया दूजा ना मोल,
शेरावाली मैया ताले किस्मत के खोल……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह