जय माता दी, जय माता दी,
सारे बोलो जय माता दी,
तेरे सदके तू भेज दे बुलावा,
दोनों हाथ जोड़ के मैं आऊं शेरावालिये,
मांगू और क्या मैं इसके इलावा,
छोड़ के ना दर तेरा जाऊं शेरावालिये…..

शेरावाली मैहरवाली ज्योतावाली लाटावाली,
शेरावाली मैहरवाली ज्योतावाली लाटावाली….

धरती क्या आकाश है क्या सब तेरे इशारों से चलते हैं,
तेरे इशारों से चलते हैं,
चाँद सितारों के दीपक भी तेरे नूर से ही चलते हैं,
तेरे नूर से ही चलते हैं,
हम बन्दों की हस्ती क्या है तेरी दया पर ही पलते हैं,
तेरी दया पर ही पलते हैं,
शेरावाली मैहरवाली ज्योतावाली लाटावाली,
शेरावाली मैहरवाली ज्योतावाली लाटावाली,
तेरे सदके तू भेज दे बुलावा,
दोनों हाथ जोड़ के मैं आऊं शेरा वालिये,
मांगू और क्या मैं इस के इलावा,
छोड़ के ना दर तेरा जाऊं शेरा वालिये…..

रोता आये हँसता जाए तेरे दर की रीत यही है,
तेरे दर की रीत यही है,
नित नित तेरे दर्शन करना हम भक्तो की प्रीत यही है,
हम भक्तो की प्रीत यही है
जिस को चाहे उसको बुलाये मैया तेरी रीत यही है,
मैया तेरी रीत यही है,
शेरावाली मैहरवाली ज्योतावाली लाटावाली,
शेरावाली मैहरवाली ज्योतावाली लाटावाली,
तेरे सदके तू भेज दे बुलावा,
दोनों हाथ जोड़ के मैं आऊं शेरावालिये,
मांगू और क्या मैं इसके इलावा,
छोड़ के ना दर तेरा जाऊं शेरावालिये…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह