तर्ज – झिलमिल सितारों का

जिस दिन मैया जी तेरा दर्शन होगा,
उस दिन सफल मेरा जीवन होगा,
तन मन मेरा तेरे अर्पण होगा,
जिस दिन मैया जी तेरा दरशन होगा,
उस दिन सफल मेरा जीवन होगा…….

मेरे मन के मंदिर में मैं तुझको बिठाऊंगा,
भाव भरे उपहार तेरे चरणों में चढ़ाऊंगा,
असुवन की धार से अर्चन होगा,
उस दिन सफल मेरा जीवन होगा……

तेरा मेरा रिश्ता मैया बहुत है पुराना,
मुझको मैया जी मेरी कभी ना भुलाना,
ज्ञान तेरा मुझे निशदिन होगा,
उस दिन सफल मेरा जीवन होगा…..

जैसा भी कहोगी मुझे वैसा ही मंजूर है,
दृष्टि दया की मुझ पर भरपूर है,
तेरी कृपा से मन दर्पण होगा,
उस दिन सफल मेरा जीवन होगा…..

जिस दिन मैया जी तेरा दर्शंन होगा,
उस दिन सफल मेरा जीवन होगा,
तन मन मेरा तेरे अर्पण होगा,
जिस दिन मैया जी तेरा दरशन होगा,
उस दिन सफल मेरा जीवन होगा…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह