गण नायक बन के

गण नायक बन के,
बुध विनायक बन के,
प्रभु भक्तों के कष्ट मिटाना ll

हे रिद्धि सिद्धि के स्वामी l
प्रभु आप हो अन्तर्यामी l
सुंडधारी बन के, विघनहारी बन के,
हो के मूसे पे, सवार चले आना,,,
गण नायक बन के,,,,,,,,,,,,,,

हे वक्रतुण्ड अवतारी l
एक दंत की लीला भारी l
गजाधारी बन के. दुःखहारी बन के,
प्रभु दुष्टों से, हमको बचाना,,,
गण नायक बन के,,,,,,,,,,,,,,

हे लम्बोदर हितकारी l
प्रभु रखना लाज हमारी l
तन विशाल करके, महाँकाल बन के,
प्रभु असुरों को, मार गिराना,,,
गण नायक बन के,,,,,,,,,,,,,,

तेरी जय हो गणेश जग वंदन l
करते श्रद्धा के फूल हम अर्पण l
महाँज्ञानी बन के, वरदानी बनके,
शुभ लाभ, हमे वि कराना,,,
गण नायक बन के,,,,,,,,,,,,,,

सुनो गणपति बिनती हमारी l
भक्त करते गुणगान तुम्हारी l
लड्डू मेवा धर के, लाए थाली भर के,
प्रभु भोग, स्वीकार कर लेना,,,
गण नायक बन के,,,,,,,,,,,,,,

Author: अनिलरामूर्तिभोपाल

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह