गणपति तेरे चरणों की पग धूल जो मिल जाए

गणपति तेरे चरणों की पग धूल जो मिल जाए

गणपति तेरे चरणों की,
बप्पा तेरे चरणों की,
पग धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ गणपति,
तकदीर सम्भल जाए,
गणपति तेरें चरणों की…

सुनते है तेरी रेहमत,
दिन रात बरसती है,
इक बूँद जो मिल जाए,
मन की कली खिल जाए,
गणपति तेरें चरणों की…

ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ,
जितना इसे समझाऊं,
उतना ही मचल जाए,
गणपति तेरें चरणों की…

नजरो से गिराना ना,
चाहे जो भी सजा देना,
नजरो से जो गिर जाए,
मुश्किल ही संभल पाए,
गणपति तेरें चरणों की…

बप्पा इस जीवन की,
बस एक तम्मना है,
तुम सामने हो मेरे,
मेरा दम ही निकल जाए,
गणपति तेरें चरणों की…

गणपति तेरे चरणों की,
बप्पा तेरे चरणों की,
पग धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ गणपति,
तकदीर सम्भल जाए,
गणपति तेरें चरणों की…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह