जिसको जीवन में मिला सत्संग हैं

जिसको जीवन में मिला सत्संग हैं,
उसको हर पल आनंद ही आनंद है।
जिसका हरि से जुड़ा संबंध हैं,
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है।

जिसका जीवन सच्चाई में ढल गया,
उसके पापों का पर्वत भी गल गया,
जिसके रोम रोम बसे गोविंद है
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है।

संत ऋषियो की वाणी को मानो,
तत्व क्या है जगत का ये जानो,
उसका चौरासी कट जाए फंद है
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है।

सूरा मीरा कबीरा ने गया,
तुलसी नानक ने दर्शन पाया,
जिसके हृदय मे राम नाम बंद है,
जिसके हृदय मे राम नाम बंद है,
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है।

स्वर्ग जाने की इच्छा नहीं है
मुक्ति पाने की इच्छा नहीं है
उसे ही मिलता यहाँ परमानंद है
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है।

जिसको जीवन में मिला सत्संग हैं,
उसे हर घडीआनंद ही आनंद है।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह