गौरा के संग में गजानन खड़े

गौरा के संग में गजानंद खड़े मोसे बोलत नाय….

पहली शिकायत मैंने ब्रह्मा जी से किनी,
ब्रह्मा से किनी ब्रह्माणी ने सुन लीनी,
वेदो का ज्ञान पढ़ोगे के नाय मुझसे बोलत नाय,
गौरा के संग में गजानंद खड़े मोसे बोलत नाय….

दुजी शिकायत मैंने विष्णु जी से किनी,
विष्णु से किनी लक्ष्मी जी ने सुन लीनी,
बैकुंठ धाम चलोगे के नाय मोसे बोलत नाय,
गौरा के संग में गजानंद खड़े मोसे बोलत नाय….

तीजी शिकायत मैंने भोले जी से किनी,
भोले से किनी गौरा जी ने सुन लीनी,
डमरू की डम डम सुनोगे के नाय मोसे बोलत नाय,
गौरा के संग में गजानंद खड़े मोसे बोलत नाय….

चौथी शिकायत मैंने रामाजी से कीनी,
राम जी कीनी सीता जी ने सुन लीनी,
अवध की सैर करोगे के नाय मोसे बोलत नाय,
गौरा के संग में गजानंद खड़े मोसे बोलत नाय….

पांचवी शिकायत मैंने कान्हा जी से किनी,
कान्हा से किनी राधा जी ने सुन लीनी,
मुरली की तान सुनोगे के नाय मोसे बोलत नाय,
गौरा के संग में गजानंद खड़े मोसे बोलत नाय….

छठवी शिकायत मैंने सन्तों से किनी,
संतो से कीनी भक्तों ने सुन लीनी,
भक्तों को ज्ञान तुम दोगे के नाय मोसे बोलत नाय,
गौरा के संग में गजानंद खड़े मोसे बोलत नाय….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह