गौरी के पुत्र गणेश शारदा तोहै सुमुरू

गौरी के पुत्र गणेश शारदा तोहै सुमुरू….

कहां बैठेंगी मात शारदा कहां पर गौरी गणेश,
कहां बैठेंगे गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश,
शारदा तोहै सुमिरू….

मंदिर बैठी मांत शारदा आले‌ गौरी गणेश,
ऊंचे सिंहासन गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश,
शारदा तोहै सुमिरू….

क्या पहनेगी मां शारदा क्या पहने गौरी गणेश,
क्या पहनेंगे गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश,
शारदा तोहै सुमिरू….

लहंगा पहने मां शारदा पटका गौरी गणेश,
पीला पितांबर गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश,
शारदा तोहै सुमिरू….

क्या खाएंगी मां शारदा क्या खामे गोरी गणेश,
क्या खाएंगे गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश,
शारदा तोहै सुमिरू….

हलवा खावे मां शारदा लड्डू गौरी गणेश,
मेवा खावे गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश,
शारदा तोहै सुमिरू….

क्या कुछ देंगी मात शारदा क्या दें गौरी गणेश,
क्या देवेगे गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश,
शारदा तोहै सुमिरू….

अन्न धन देगी मां शारदा बुद्धि गौरी गणेश,
ज्ञान ध्यान दें गुरु हमारे ब्रह्मा विष्णु महेश,
शारदा तोहै सुमिरू….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह