हे नाथ दयावानों के सिरमौर बता दो

हे नाथ दयावानों के सिर मौर बता दो,
छोडूँ मैं भला आपको किस और बता दो,

हा शर्त ये कर लो की मैं हट जाऊँगा दर से,
अपना सा कृपा सिंधु कोई और बता दो,
छोडूँ मैं भला आपको….

अगर धाम मैं सरकार के रह सकता नहीं हूँ,
तो द्वार पे रहने के लिए पीर बता दो,
छोडूँ मैं भला आपको …….

रैदास अजामिल सदन वो गिद्ध गणिका,
रहते हो जहाँ मुझको वही ठोर बता दो,
छोडूँ मैं भला आपको …….

आंसू की झड़ी पर भी दया कुछ नहीं करते,
द्रिगबिंदु का कब तक ये चले दौर बता दो
छोडूँ मैं भला आपको ……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह