हे लम्बोदर गणराजा

तू हर जर्रे जर्रे में रोशन रहता है,
तेरा सब पे, कर्म भी रहता है,
पड़ जाती है मेरी झोली छोटी,
मेरा गणेशा जब देता है।

तेरा दर तो हक़ीक़त में,
ख़ुशियों का ख़जाना है,
तेरा दर तो हकीकत में,
खुशियों का खजाना है,
हे लम्बोदर गणराजा,
तेरा जग तो निराला है।
तेरा दर तो हक़ीक़त में,
ख़ुशियों का ख़जाना है॥

किस किस से बताऊँ मैं,
क्या तेरा मेरा नाता है,
तू रहमत का दरिया है,
तू मेरा किनारा है,
तेरा दर तो हकीकत में,
खुशियों का खजाना है॥

बिगड़ी हुई तकदीरे,
तूने पल में सँवारी हैं,
गणराजा तेरी करुणा ने,
हम सबको ही पाला है,
तेरा दर तो हकीकत में,
खुशियों का खजाना है॥

मैं कैसे करूँ शुक्रिया,
इतनी मुझमें ताकत नहीं,
तूने लाज रखी तब तब,
मैंने जब जब पुकारा है,
तेरा दर तो हक़ीक़त में,
ख़ुशियों का ख़जाना है,
तेरा दर तो हकीकत में,
खुशियों का खजाना है,
हे लम्बोदर गणराजा,
तेरा जग तो निराला है।
तेरा दर तो हक़ीक़त में,
ख़ुशियों का ख़जाना है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह