झूला झूले हो गजानंद झुलना

झूला झूले हो गजानंद झुलना,
झूले झूले हो गजानंद झुलना…..

काहे की डाली पे झूला बंधाये,
झूला बंधाये, झूला बंधाये,
काहे के लागे पालना,
झूले झूले हो गजानंद झुलना……

पीपल की डाली पे झूला बंधाये,
झूला बंधाये, झूला बंधाये,
चंदन के लागे हो पालना,
झूले झूले हो गजानंद झुलना……

काहे की पलने में डोर लगाए,
डोर लगाए तुमने, डोर लगाए,
काहे के लगाए फुँदना,
झूले झूले हो गजानंद झुलना……

पलने में रेशम की डोर लगाए,
डोर लगाए तुमने, डोर लगाए,
किसम किसम के फुँदना,
झूले झूले हो गजानंद झुलना…..

कौन गजानन्द को लोरी सुनाये,
लोरी सुनाये, लोरी सुनाये,
कौन सुलाए पालना,
झूले झूले हो गजानंद झुलना…..

गोरा गजानन्द को लोरी सुनाये,
लोरी सुनाये तुमको, लोरी सुनाये,
शिवजी झुलाये पालना,
झूले झूले हो गजानंद झुलना……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी
हनुमान जयंती

गुरूवार, 02 अप्रैल 2026

हनुमान जयंती
चैत्र पूर्णिमा

गुरूवार, 02 अप्रैल 2026

चैत्र पूर्णिमा
वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी

संग्रह