लागे जी लागे जी मेरे गणेश प्यारे लागे जी

लागे जी लागे जी
मेरे गणेश प्यारे लागे जी

नहाय धुलाय के मैने गणेश आले में है राखे जी
केशर चन्दन लगा तो वो बड़े प्यारे लागे जी

सुन्दर सुन्दर वस्त्र आभूषण मैने उन्हें पहनाए जी
सोने का मुकुट लगा तो वो बड़े प्यारे लागे जी

छप्पन भोग छतीसो व्यंजन मैने भोग लगाए जी
हाथों में लड्डू रखा तो वो बड़े प्यारे लागे जी

धूप दीप कपूर की आरती मैने उनकी उतारी जी
चरणों में फूल रखा तो वो बड़े प्यारे लागे जी

हाथ जोड़ के वंदन कीना माफी उनसे मांगी जी
मिला आशीर्वाद हमें तो वो बड़े प्यारे लागे जी

Author: नीलम अग्रवाल

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह