मेरे जीवन की डोर गणेश तेरे हाथों में

मेरे जीवन की डोर गणेश तेरे हाथों में,
तेरे हाथों में तेरे हाथों में,
मेरे जीवन की डोर….

जब गणपति तेरी चौकी सजाऊं,
देख रहे सब देव गणेश मेरे अंगना में,
मेरे जीवन की डोर…..

जब गणपति तोहै चौकी पर बिठाए,
आय ब्रह्मा विष्णु महेश गणेश मेरे अंगना में,
मेरे जीवन की डोर…..

जब गणपति तेरे चरण धुलाय,
गंगा करें प्रवेश गणेश मेरे अंगना में,
मेरे जीवन की डोर…..

जब गणपति तुम्हें हार पहनाए,
बरसत फूल अनेक गणेश मेरे अंगना में,
मेरे जीवन की डोर…..

रिद्धि सिद्धि तेरे संग में आए,
आए गए सब देव गणेश मेरे अंगना में,
मेरे जीवन की डोर…..

अंगना में तेरा कीर्तन कराया,
नाच रहे सब देव गणेश मेरे अंगना में,
मेरे जीवन की डोर……

जब गणपति तेरा भोग लगाया,
बरस रहे हैं कुबेर गणेश मेरे अंगना में,
मेरे जीवन की डोर…..

जब गणपति तेरा दर्शन पाया,
मिट गए सभी क्लेश गणेश मेरे जीवन में,
मेरे जीवन की डोर…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह