भगवान को भी दुख आन पड़ा

दुनिया के दुख हरने वाले भगवान को भी दुख आन पड़ा,
जग को रोशन करने वाले को काली रात में आना पड़ा,
दुनिया के दुख हरने वाले……

जब जेल के ताले टूट गए,
मां-बाप के बंधन छूट गए,
जब जन्म लिया बंदी गृह में तो तुरंत ही गोकुल जाना पड़ा,
दुनिया के दुख हरने वाले……

यह चोधे (14) लोक के स्वामी हैं,
घट घट के अंतर्यामी हैं,
सुंदर महलों को छोड़ सभी, इन्हें जन्म जेल में लेना पड़ा,
दुनिया के दुख हरने वाले……

यह अजर अमर और अविनाशी,
मथुरा और वृंदावन वासी,
गोकुल वासी की रक्षा में, गोवर्धन को भी उठाना पड़ा,
दुनिया के दुख हरने वाले……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह