मेरी भक्ति में रंग बरसाओ

मेरी भक्ति मे रंग बरसाओ,
आओ आओ गजानन आओ….

मैं जल भर लोटा लाऊं,
चंदन चौकी पर बिठाऊ,
आकर के चरण धुलाओ, आओ आओ गजानन आओ,
मेरी भक्ति मे रंग बरसाओ…..

भोले शंकर के पुत्र गजानन,
मां की आंखों के तारे गजानन,
आके भक्तों के दिल में समाओ, आओ आओ गजानन आओ,
मेरी भक्ति मे रंग बरसाओ…..

रिद्धि सिद्धि को संग में लाना,
गोरा मैया को भूल ना जाना,
आने में देर ना लगाओ, आओ आओ गजानन आओ,
मेरी भक्ति मे रंग बरसाओ…..

हम सबके प्यारे गजानन,
सब देवों से न्यारे गजानन,
आके कीर्तन में रस बरसाओ, आओ आओ गजानन आओ,
मेरी भक्ति मे रंग बरसाओ…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह