नमन करूँ तुझे प्रेम से

गणपति गण के साथ में आओ मेरे दरबार,
नमन करूँ तुझे प्रेम से शत-शत बारम्बार…..

गं गणपतये नमो नमः सिद्धि विनायक नमो नमः,
अष्ट विनायक नमो नमः करता रहूँ मैं ध्यान….

एक दंत गज वदन मनोहर शोभा तेरी न्यारी,
सबके संकट को काट है शिव शंकर वर दायी,
लम्बोदर भगवान को आओ मनावें आज,
नमन करूँ तुझे प्रेम से शत – शत बारम्बार…..

भादव चौथ की तेरी पूजा करती दुनियां सारी,
सबसे पहले हर पूजन में होती पूजा तुम्हारी,
पहले पूजा होने का है मिला तुझे अधिकार,
नमन करूँ तुझे प्रेम से शत – शत बारम्बार…..

पान सुपारी अक्षत चंदन औऱ चढाऊँ हार,
मोदक तेरे मन को भावे ओ गौरी के लाल,
रघुवीर लिखते भक्ति भाव से के विनती स्वीकार,
नमन करूँ तुझे प्रेम से शत – शत बारम्बार…..

गणपति गण के साथ में आओ मेरे दरबार
नमन करूँ तुझे प्रेम से शत शत बारम्बार…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह