सारे जग का तू है दाता

मेरे स्वामी गणपति बाप्पा,
सारे जग का तू है दाता,
मिल ना पाये कोई तेरे समान,
सारे जग का तू है दाता,
मिल ना पाये कोई तेरे समान,
मंगलमूर्ति तेरा नाम पूरे कर दो बिगड़े काम,
हे विघ्नेश्वर हे वरदाता,
हे विघ्नेश्वर हे वरदाता तेरी महिमा गाये सारा जहाँ,
सारे जग का तू है दाता,
मिल ना पाये कोई तेरे समान….

शिव शंकर की तुझ में शक्ति,
देव करें सब तेरी भक्ति,
शिव शंकर की तुझ में शक्ति,
देव करें सब तेरी भक्ति,

अंधन को तू आँखें दे निर्धन को धन से भर दे,
खोने वाला खोने वाला,
खोने वाला सब कुछ पा ले जाने हर एक प्राणी सबको है ज्ञान,
सारे जग का तू है दाता,
मिल ना पाये कोई तेरे समान….

देवों का तू देव कहावे,
जग वालों से प्रीत निभाए,
देवों का तू देव कहावे,
जग वालों से प्रीत निभाए,

सबके मन में तेरी आस सब हैं स्वामी तेरे दास,
मैं भी आया मैं भी आया,
मैं भी आया तेरे द्वारे मेरे जीवन को दे खुशियों का दान,
सारे जग का तू है दाता,
मिल ना पाये कोई तेरे समान….

गजमुख तेरा कितना प्यारा,
सुख सागर की बहती धारा,
गजमुख तेरा कितना प्यारा,
सुख सागर की बहती धारा,
हम पर कर लो एक उपकार दे दो हमको अपना प्यार,
गणपति देवा गणपति देवा,
गणपति देवा तेरी पूजा सबकी शक्ति है सबकी है जान,
सारे जग का तू है दाता,
मिल ना पाये कोई तेरे समान….

मंगलमूर्ति तेरा नाम पूरे कर दो बिगड़े काम,
हे विघ्नेश्वर हे वरदाता,
हे विघ्नेश्वर हे वरदाता तेरी महिमा गाये सारा जहाँ,
सारे जग का तू है दाता,
मिल ना पाये कोई तेरे समान….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि

संग्रह