श्री गणपती जी महाराज

श्री गणपती जी महाराज…
देवो में पहले मनाते है,
श्री गणपती जी महाराज…
दर्शन की आस लगाते है।।

दर्शन को अखियां तरस रही,
भक्तन पे किरपा बरस रही,
तेरे नाम से दुःख मिट जाए,
गजानंद जी तुम्हे बुलाते है,
श्री गणपती जी महाराज…
देवो में पहले मनाते है,
श्री गणपती जी महाराज…
दर्शन की आस लगाते है।।

गणपती जी बड़े निराले है,
देखो देवा एक दन्त वाले है,
पुरे होते उनके अरमान,
जो गणपती जी को ध्याते है,
श्री गणपती जी महाराज…
देवो में पहले मनाते है,
श्री गणपती जी महाराज…
दर्शन की आस लगाते है।।

देवा लड्डुओं का भोग लगाते है,
मोदकों का भोग लगाते है,
देवा जिनके घर पे पधारे,
वो भव से पार हो जाते है,
श्री गणपती जी महाराज…
देवो में पहले मनाते है,
श्री गणपती जी महाराज…
दर्शन की आस लगाते है।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह