सुना है जो शरण में हैं आते

सुना है जो शरण में हैं आते,
उनके सभी कष्ट मिटाते हो,
बनके खिवैया हे शिव नंदन,
नैया उनकी तुम ही तो पार लगाते हो,
जय जय गौरी नंदन गणेश….

प्रथम तुम्हे वंदन शिव नंदन अति विशेष,
नैया राजीव की भी पार लगा दो,
हे गणनायक थाम लो मेरी पतवार,
प्रभु जी मेरे भी कष्ट मिटा दो,
यही विनती मेरी बारंबार,
जय जय गौरी नंदन गणेश…..

प्रथम तुम्हे वंदन शिव नंदन अति विशेष,
होते रहते हैं नित नित मुझसे,
भगवन पाप बड़े अपराध,
आन पड़ा हूं चरणों में करो क्षमा सब,
यही विनती मेरी फ़रियाद,
जय जय गौरी नंदन गणेश…..

प्रथम तुम्हे वंदन शिव नंदन अति विशेष,
भक्ति तप और करना ध्यान,
प्रथम देव मुझे नहीं आता है,
पर श्रद्धा से लेता हूं नाम तुम्हारा,
मेरे मालिक मुझको बस यही भाता है,
जय जय गौरी नंदन गणेश,
प्रथम तुम्हे वंदन शिव नंदन अति विशेष…..

Author: राजीव त्यागी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह