कृपा करो प्रभु राम भक्त पर

कृपा करो प्रभु राम भक्त पर

कृपा करो प्रभु राम भक्त पर कृपा करो,
निस दिन सुबहो शाम भक्त पर कृपा करो ।
कृपा करो कृपा करो, कृपा करो प्रभु राम,
अन्तिम एक सहारा तेरा है रघुवर ।।

तुम बिन कौन हमारा अपना है रघुवर,
अन्तिम एक सहारा तेरा है रघुवर ।
तुम बिन कौन हमारा अपना है रघुवर
दुख भंजन सुख धाम दुख भंजन सुख धाम ।।

निस दिन सुबहो शाम भक्त पर कृपा करो ।
कृपा करो कृपा करो कृपा करो प्रभु राम ।।

शबरी केवट जैसे लाखों तार दिये,
भव सागर से तुमने भगवन पार किये ।
शबरी केवट जैसे लाखों तार दिये
भव सागर से तुमने भगवन पार किये ।।

हितकारी तेरो नाम हितकारी तेरो नाम,
भक्त पर कृपा करो निस दिन सुबहो शाम ।
भक्त पर कृपा करो ।।

निस दिन सुबहो शाम भक्त पर कृपा करो ।
कृपा करो कृपा करो कृपा करो प्रभु राम ।।

तुम बिन मन भटका भटका है कुछ ऐसे,
बिन माझी के नाँव हो सागर में जैसे ।
तुम बिन मन भटका भटका है कुछ ऐसे
बिन माझी के नाँव हो सागर में जैसे ।।

बाँह पकड़ लो थाम बाँह पकड़ लो थाम ।
भक्त पर कृपा करो निस दिन सुबहो शाम ।।

निस दिन सुबहो शाम भक्त पर कृपा करो ।
कृपा करो कृपा करो कृपा करो प्रभु राम ।।

Author: आयशा थट्टे जी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा

संग्रह