तेरी जय हो गौरी पुत्र गणेश

सुर नर मुनि जन तुम्हे मनाये,
अजब तुम्हारा खेल,
आज सभा में आन बिराजो,
काटो सकल कलेश,
तेरी जय जय जय हो,
गौरी पुत्र गणेश।।

एक दंत दयावंत हो स्वामी,
रिद्धि सिद्धि के दाता,
तेरी शरण में आने वाला,
सुख समृद्धि पाता,
तुझको शीश आके,
नारद शारद शेष,
तेरी जय जय जय हो,
गौरी पुत्र गणेश।।

बल बुद्धि विद्या के दाता,
शिव के राज दुलारे,
बिगड़े काज स्वारो आके,
गन नायक मतवारे,
मूषक की करके सवारी,
सभा में करो प्रवेश,
तेरी जय जय जय हो,
गौरी पुत्र गणेश।।

शीश में सोहे मुकुट निराला,
लम्बोदर अविनाशी,
विघ्न विनाशक विघ्न हरो सब,
करदो दूर उदासी,
केवल प्रथम तुम्हे मनाये,
रक्षा करो हमेश,
तेरी जय जय जय हो,
गौरी पुत्र गणेश।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह