आपका स्वागत गुरु महाराज

आपका वेलकम गुरु महाराज,
आपका स्वागत गुरु महाराज,
बड़े भाग्य से दर्शन पाया कृपा करी है आज,
आपका स्वागत गुरु महाराज….

खुशियों में दिल झूम रहा है सतगुरु तुमसे मिलकर,
चार चांद लग गए हमारे, सतगुरु तुमसे मिलकर,
आज आपके शुभागमन पर छाई खुशियो की बहार,
आपका स्वागत गुरु महाराज,
आपका स्वागत गुरु महाराज….

हम सब का उत्साह आपने कितना आज बढ़ाया,
हुए कृतार्थ और हम सबका मन फूला ना समाया,
किस प्रकार से करे आप का हम स्वागत सम्मान,
आपका स्वागत गुरु महाराज,
आपका स्वागत गुरु महाराज….

अभिनंदन हम करे आपका उसे करो स्वीकार,
है आनंद परंफूलित कितना आज पाया दीदार,
करना क्षमा हुई जो भूले अगर कहीं अनजान,
आपका स्वागत गुरु महाराज,
आपका स्वागत गुरु महाराज….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह