आपकी कृपा है बेशुमार गुरु जी

मेरा खुशियों में खेले परिवार गुरु जी,
आप की कृपा है बेशुमार गुरु जी,
बंसी वाले किया बेड़ा पार गुरु जी,
आप की कृपा है बेशुमार गुरु जी….

दौलत भी शौहरत भी दिया सम्मान है,
जो भी पाया हमनें वो तेरा ऐहसान है,
हम सब हैं शुकरगुज़ार गुरु जी,
आप की कृपा है…..

हँस-हँस के कटता रहे जीवन ये दास का,
टूटने न देना कभी धागा विश्वास का,
मिलता रहे ऐसे जी प्यार गुरु जी,
आप की कृपा है…..

गुरु वाले जानते हैं गुरु क्या चीज़ है,
विक्रम का स्वर्ग बाबा तेरी दहलीज़ है,
झुकता रहूँ तेरे दरबार गुरु जी,
आप की कृपा है…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह