देखी बहुत निराली महिमा सत्संग की,
सत्संग की भक्तों कीर्तन की,
कैसी अजब निराली महिमा सत्संग की…….

सत्संग में है मोती हीरे,
मिलते हैं पर धीरे-धीरे,
जिसने खोज निकाली, महिमा सत्संग की,
देखी बहुत निराली महिमा सत्संग की…….

सत्संग ही सब संकट टारे,
डूबते को सत्संग ही तारे,
सदा रहे खुशहाली, महिमा सत्संग की,
देखी बहुत निराली महिमा सत्संग की…….

सत्संग उत्तम तीरथ भाई,
करते हैं जो नेक कमाई,
कर्म हीन रहे खाली, महिमा सत्संग की,
देखी बहुत निराली महिमा सत्संग की…….

सत्संग में सब मिलकर आओ,
जीवन अपना सफल बनाओ,
अंत पिटे नहीं ताली, महिमा सत्संग की,
देखी बहुत निराली महिमा सत्संग की…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह