गुरु बिन कोई नहीं मेरे मन मंदिर के राम

गुरु बिन कोई नहीं मेरे मन मंदिर के राम

मेरे मन मंदिर के राम, गुरु बिन कोई नहीं
लिया गुरु रूप अवतार, हरि बिन कोई नहीं
कोई नहीं मेरा, कोई नहीं l
मेरे मन मंदिर के राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

मन की दौड़ को, तुमने ही थामा
तुमको है, कोटि कोटि प्रणामा ll
कर दे जो, क्षण में निहाल, गुरु बिन कोई नहीं
कोई नहीं मेरा, कोई नहीं
मेरे मन मंदिर के राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जिसको गुरु, इक्क वार निहारे
दिख जाए भीतर, उसको नज़ारे ll
मेटे जो, व्यर्थ ख्याल, गुरु बिन कोई नहीं
कोई नहीं मेरा, कोई नहीं
मेरे मन मंदिर के राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

ज्योति श्रुति, सुरति में तुम हो
काल मति और, गति में तुम हो ll
बिन साज़, सुनाए ताल, गुरु बिन कोई नहीं
कोई नहीं मेरा, कोई नहीं
मेरे मन मंदिर के राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

सारे जहाँ का, मूल तुम्ही हो
मन का खिलाते, फूल तुम्ही हो ll
जो कालों के, महांकाल, गुरु बिन कोई नहीं
कोई नहीं मेरा कोई नहीं
मेरे मन मंदिर के राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

तन में रहते, धड़कन बनके
मन में रहते, याद हो बनके ll
संग रहे जो, बनके ढाल, गुरु बिन कोई नहीं
कोई नहीं मेरा, कोई नहीं
मेरे मन मंदिर के राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

सब से निराली, इनकी आभा
गुरु भक्ति से, लाभ ही लाभा ll
जो है, ज्ञान की अमर मशाल, गुरु बिन कोई नहीं
कोई नहीं मेरा, कोई नहीं
मेरे मन मंदिर के राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

गुरु बिन होता न, कारज कोई
जो है ईश्वर, गुरु भी है वो ही ll
जो, पर्म-पुरष अकाल, गुरु बिन कोई नहीं
कोई नहीं मेरा, कोई नहीं
मेरे मन मंदिर के राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह