गुरु देव दया कर के मुझको अपना लेना

गुरु देव दया कर के मुझको अपना लेना,
मैं शरण पड़ा तेरी चरणों में जगह देना

करुणानिधि नाम तेरा करुणा दिखलाओं तुम,
सोए हुए भागों को हे नाथ जगाओ तुम,
मेरी नांव भँवर डोले उसे पार लगा देना,
मैं शरण पड़ा तेरी चरणों में जगह देना,
गुरु देव दया कर के मुझको अपना लेना

तुम सुख के सागर हो निर्धन के सहारे हो,
इस मन में समाए हो मुझे प्राणों से प्यारे हो,
नित माला जपूँ तेरी नहीं दिल से भुला देना,
मैं शरण पड़ा तेरी चरणों में जगह देना,
गुरु देव दया कर के मुझको अपना लेना

पापी या कपटी हूँ जैसा भी हूँ तेरा हूँ,
हे नाथ भुला ना मुझे तेरे चरणों का चेला हूँ,
तेरे दर का भिखारी हूँ मेरे दोष मिटा देना,
मैं शरण पड़ा तेरी चरणों में जगह देना,
गुरु देव दया कर के मुझको अपना लेना

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह