गुरु जी मेरा अवगुण भरा शरीर बता दो कैसे तारोंगे,
बता दो कैसे तारोंगे, समझा दो कैसे तारोंगे,
गुरु जी मेरा अवगुण भरा शरीर….

ना मैं गंगा जमुना नहाई,
हर की पौड़ी जा नहीं पाई,
गुरु जी मेरी माड़ी है तकदीर बता दो कैसे तारोगे,
गुरु जी मेरा अवगुण भरा शरीर….

ना मैंने बड़ पीपल सीचे,
सब दिन मोह माया में बीते,
गुरुजी मैंने ना दिया तुलसी में नीर बता दो कैसे तारोगे,
गुरु जी मेरा अवगुण भरा शरीर….

ना मैंने मंदिर तीरथ धोए,
ना पितरों पर शीश झुकाए,
गुरु जी मुझे कोई बताओ तरकीब बता दो कैसे तारोगे,
गुरु जी मेरा अवगुण भरा शरीर….

भूखे को जलपान दिया ना,
निर्धन को धन दान दिया ना,
गुरु जी मैं तो ऐसी हुई बेपीर बता दो कैसे तारोगे,
गुरु जी मेरा अवगुण भरा शरीर….

ना मैं राधा ना मैं मीरा,
ना करमा बाई ना मैं सीता,
गुरु जी मेरी तुम ही हो जागीर बता दो कैसे तारोगे,
गुरु जी मेरा अवगुण भरा शरीर….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह