कोई पहुंचा दो सन्देश मेरा मन लगता नहीं गुरु जी तुम बिन

कोई पहुंचा दो सन्देश मेरा मन लगता नहीं गुरु जी तुम बिन

आँखों में आंसू आते है मन लगता नहीं गुरु जी तुम बिन,
कोई पहुंचा दो सन्देश मेरा,
मन लगदा नहीं गुरु जी अब तुम बिन

न मिलते अगर कोई बात नहीं,
अब मिल ही गये तो दुरी क्यों,
ना दिखती अगर सूरत तेरी,
तो मन वैरागी होता क्यों,
अब इक इक पल मेरे गुरु जी,
लगता है बीत गये कई दिन,
कोई पहुंचा दो सन्देश मेरा,

कई बार जीया कई बार मरा,
अब मर मर के ना जीना मुझे,
सब कहते है तुम सुनते हो मेरी सुनो विनय तो जानू तुम्हे,
मेरी लागि लगन तुम संग गुरु जी,
अब महका दो मेरा हर दिन,
कोई पहुंचा दो सन्देश मेरा

अपना न कोई इस जग में मेरा,
सब स्वार्थ के ही रिश्ते है,
सुखो के साथी सब मेरे,
दुःख आये तो दूर ही दीखते है,
मेरी श्रद्धा के फूलो को गुरु जी,
चरणो मे रखना हर इक दिन,
कोई पहुंचा दो सन्देश मेरा

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह