लेने आजा हारावाले आनंदपुर के मोड़ पे

आ गया मैं दुनियादारी, सारी दाता छोड़ के,
लेने आजा हारावाले, आनंदपुर के मोड़ पे॥

हार गया मैं इस दुनिया से, अब तो दाता थाम ले,
कहां मुझे तेरे ही भगत ने दाता का तू नाम ले,
अपने पराए छोड़ गए सब दिल मेरा ये तोड़ के,
लेने आ जा हारावाले, आनंदपुर के मोड़ पे,
आ गया मैं दुनियादारी, सारी दाता छोड़ के,
लेने आ जा हारावाले, आनंदपुर के मोड़ पे॥

भक्तों को तू दाता आके दर्शन अपना दिखा दे तू,
जैसे दर्शन सबको देता वैसे मुझे करा दे तू,
अब मैं खड़ा हूं द्वार तुम्हारे दोनों हाथ जोड़ के,
लेने आ जा हारावाले, आनंदपुर के मोड़ पे,
आ गया मैं दुनियादारी, सारी दाता छोड़ के,
लेने आ जा हारावाले, आनंदपुर के मोड़ पे॥

मैं ना जानू पूजा अर्चन, तुझको अपना मान लिया,
तू ही दौलत तू ही शोहरत, इतना दाता जान लिया,
अपना बना ले इस आनंद को, दिल को दिल से जोड़ के,
लेने आ जा हारावाले, आनंदपुर के मोड़ पे,
आ गया मैं दुनियादारी, सारी दाता छोड़ के,
लेने आ जा हारावाले, आनंदपुर के मोड़ पे॥

मुझको है विश्वास मुझे तू एक दिन दाता तारेगा,
तुझ पे भरोसा करने वाला जग में कभी ना हारेगा,
जिन पे किया भरोसा मैंने छोड़ गए वो रोड़ पे,
लेने आ जा हारावाले, आनंदपुर के मोड़ पे,
आ गया मैं दुनियादारी, सारी दाता छोड़ के,
लेने आ जा हारावाले, आनंदपुर के मोड़ पे॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह