मेरे डुगरी वाले गुरु जी तेरा ही सहारा है,
तेरी छतरी के नीचे परिवार हमारा है,
मेरे प्यारे प्यारे गुरु जी तेरा ही सहारा है,
ओ डुगरी वाले गुरु जी तेरा ही सहारा है……

चरणों से मुझे लगाया, मुझको अपना लिया,
मेरा हर अवगुण मेरे सतगुर, दामन में छुपा लिया,
क़िस्मत बदल दी मेरी, किया एक इशारा है,
मेरे डुगरी वाले गुरु जी तेरा ही सहारा है……

मेरी सांस सांस में माला चले गुरु जी नाम की,
अब इधर उधर की बातें मेरे किस काम की,
मेरी हर इक सांस में माला चले गुरु जी नाम की,
अब इधर उधर की बातें मेरे किस काम की,
लखवार करूं शुकराना जीवन जो संवारा है,
मेरे डुगरी वाले गुरु जी तेरा ही सहारा है……

हर सुख दुख में गुरु जी तुम साथ निभाते हो,
हमसे जो गलती हो रस्ता दिखलाते हो,
सच्ची है प्रीत तुम्हारी झूठा जग सारा है,
मेरे प्यारे प्यारे गुरु जी तेरा ही सहारा है……

है आप ही का सब कुछ जो मेरे पास है,
टूटे ना आप से मेरा जो रिश्ता खास है,
भाया है “श्याम” के मन को बड़ा मंदिर प्यारा है,
मेरे डुगरी वाले गुरु जी तेरा ही सहारा है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा

संग्रह