विश्वास है तो, सहारा मिलेगा,
वही साथ है, ये इशारा मिलेगा

दिखती सरल पर ये राह कठिन है,
नही सबको मिलती, गुरु की शरण है,
जो वो हाथ थामे, जो वो हाथ थामे, किनारा मिलेगा,
विश्वास है तो, सहारा मिलेगा,
वही साथ है, ये इशारा मिलेगा

जो जुड़ गया, मिल गई प्रीत उनकी,
प्रीत की डोर बंधे, जो भी उनकी,
नही उनसे प्यारा,
नहीं उनसे प्यारा, कोई भी लगेगा,
विश्वास है तो, सहारा मिलेगा,
वही साथ है, ये इशारा मिलेगा

कष्टों से मन, तेरा घबराएगा ही,
हे नाथ, हे नाथ, गाना सदा ही,
सुनता हृदय की,
सुनता हृदय की, तेरी भी सुनेगा,
विश्वास है तो, सहारा मिलेगा,
वही साथ है, ये इशारा मिलेगा ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह