कुछ दे ना दे मैया अपने दीवानों को,
दो आंसू तो दे दो चरणों में बहाने को,
कुछ दे ना दे मैया अपने दीवानों को…..

ध्यानु ने बहाया था श्रीधर ने बहाया था,
इन आंसुओं से मां तेरा दर्शन पाया था,
बाकी है दो आंसू मां तुमको मनाने को,
कुछ दे ना दे मैया अपने दीवानों को……

आंसू वो खजाना है किस्मत से मिलता है,
आंसू बह जाने से मां का दिल पिघलता है,
करुणा की तू सागर अब छोड़ बहाने को,
कुछ दे ना दे मैया अपने दीवानों को…….

दुख में बह जाते हैं सुख में भी जरूरी है,
आंसू के बिना मेरी मां हर आस अधूरी है,
आंसू पूरा करते हर एक हर जाने को,
कुछ दे ना दे मैया अपने दीवानों को……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह