बाला जी तेरे दास आये है

बाला जी बाला जी तेरे दास आए हैं,
चरणों में तेरे अरदास लाए हैं……

आया जन्मदिन बाबा तुम्हारा,
तुमको भूल नहीं सकते,
लॉक डाउन की सीमा बाबा,
हम सब तोड़ नहीं सकते,
घर घर में ही बाबा हम सब तुम्हें मनाते हैं,
चरणों में तेरी अरदास लाए हैं,
बाला जी बाला जी तेरे दास आए हैं…..

सच्चा है दरबार तुम्हारा, संकट काटो बाला जी,
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर,
नंगे पांव बाबा आया,
दुख हर्ता दुख हर्ता यही आस लाए हैं,
चरणों में तेरे अरदास लाए हैं,
बाला जी बाला जी तेरे दास आए हैं…..

दीन दयाल दया के सागर,
फिर क्यों खाली मेरी गागर,
झोली मेरी तुम भर देना,
मुकद्दर धारी बजरंग बाला,
फल देना फल देना यह विश्वास लाए हैं,
चरणों में तेरे अरदास लाए हैं,
बाला जी बाला जी तेरे दास आए हैं…..

जब जब तेरी याद सताए,
बाला जी नैनों में पाए,
भक्तों की तो यही कामना,
सारा जग खुश हो जाए,
कर देना खुश कर देना यही आस लाए हैं,
चरणों में तेरे अरदास लाए हैं,
बाला जी बाला जी तेरे दास आए हैं…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह