बालाजी के चरणों में ये काम कर दिया एक दिल था

बालाजी के चरणों में ये काम कर दिया,
एक दिल था वो भी इनके नाम कर दिया…..

कबसे थी तलाश मुझे इनके प्यार की,
आज घडी मिट गई है इंतज़ार की,
इनका नाम लेना सुबह शाम कर दिया,
मैंने इनका नाम लेना सुबह शाम कर दिया,
एक दिल था वो भी इनके नाम कर दिया……

तुम मेरे रहो ये मेरी आरज़ू रहे,
पूजता तुम्हे ही रहूं जुस्तुजू रहे,
मन को मैंने अपना गुलाम कर दिया,
एक दिल था वो भी इनके नाम कर दिया……

मेरे मुस्कुराने की वजह तुम तो हो,
मेरे दिल के हर आईने में तुम तो हो,
अब तो इस जुबां पे राम राम कर दिया,
मैंने अब तो इस जुबां पे राम राम कर दिया,
एक दिल था वो भी इनके नाम कर दिया…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह