घुंघरू बाँध नाचे अंजनी को लाल

घुंघरू बाँध नाचे अंजनी को लाल

ढोल नगाड़ा बाजे शंख घड़ियाल गूंजे,
मृदंग बाजे बाजे खड़ताल,
राम के भजन में होके मगन देखो,
घुंघरू बाँध नाचे अंजनी को लाल,
घुंघरू बाँध नाचे अंजनी को लाल,
ता ता धिनक नाचे अंजनी को लाल,
ता ता धिनक नाचे अंजनी को लाल॥

लाल सिंदूर से देह रंगाई,
लाल सिंदूर से देह रंगाई,
शीश मुकुट गल माल सुहाई,
शीश मुकुट गल माल सुहाई,
मुख पे तेज छवि मन भायी,
मुख पे तेज छवि मन भायी,
लाल लंगोटे वाला,
हाथ में सोटे वाला,
बन के नचईया करत कमाल,
राम के भजन में होके मगन देखो,
घुंघरू बाँध नाचे अंजनी को लाल,
ता ता धिनक नाचे अंजनी को लाल,
ता ता धिनक नाचे अंजनी को लाल॥

मन में बसाये राम सलोना,
मन में बसाये राम सलोना,
ओड़न राम को राम बिछोना,
ओड़न राम को राम बिछोना,
राम कहे जाग तो राम कहे सोना,
राम कहे जाग तो राम कहे सोना,
चतुर सुजान पड़ी दुविधा जो आन,
किए राम के काम,
तोड़ी पवन की चाल,
राम के भजन में होके मगन देखो,
घुंघरू बाँध नाचे अंजनी को लाल,
ता ता धिनक नाचे अंजनी को लाल,
ता ता धिनक नाचे अंजनी को लाल॥

देखे नहीं ताल ख्याल नहीं सम का,
देखे नहीं ताल ख्याल नहीं सम का,
सुध बुध खोके लगाये रहे ठुमका,
सुध बुध खोके लगाये रहे ठुमका,
क्या कहना हनुमत तुम्हारी छम छम का,
क्या कहना हनुमत तुम्हारी छम छम का,
राम दुलारे बजरंग प्यारे,
राम दुलारे बजरंग प्यारे,
‘लक्खा’ के ‘सरल’ तुम्ही रजपाल,
राम के भजन में होके मगन देखो,
घुंघरू बाँध नाचे अंजनी को लाल,
ता ता धिनक नाचे अंजनी को लाल,
ता ता धिनक नाचे अंजनी को लाल॥

ढोल नगाड़ा बाजे शंख घड़ियाल गूंजे,
मृदंग बाजे बाजे खड़ताल,
राम के भजन में होके मगन देखो,
घुंघरू बाँध नाचे अंजनी को लाल,
घुंघरू बाँध नाचे अंजनी को लाल,
ता ता धिनक नाचे अंजनी को लाल,
ता ता धिनक नाचे अंजनी को लाल॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह