हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा

हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा

हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा,
राम दुलारा माता अंजनी का प्यारा,
राम दुलारा माता जानकी का प्यारा,
हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा…

एक दिन देखा मैंने अवधपुरी में,
अवधपुरी में रामा अवधपुरी में,
राम की लगन लगाए रे मेरा राम दुलारा,
हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा…

एक दिन देखा मैंने पम्पापुरी में,
पम्पापूरी में रामा पम्पापुरी में,
सुग्रीव से प्रीत लगाए रे मेरा राम दुलारा,
हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा…

एक दिन देखा मैंने सुमिरु पर्वत पे,
सुमिरु पर्वत पे रामा सुमिरु पर्वत पे,
संजीवन बूटी लाये रे मेरा राम दुलारा,
हवा में उड़ता जाये, मेरा राम दुलारा…

एक दिन देखा मैंने लंका पुरी में,
लंकापुरी में रामा लंकापुरी में,
सोने की लंका जलाये रे मेरा राम दुलारा,
हवा में उड़ता जाये, मेरा राम दुलारा…

एक दिन देखा मैंने आकाशपुरी में,
आकाशपुरी में रामा आकाशपुरी में,
सूरज को निगल जो डाले रे मेरा राम दुलारा,
हवा में उड़ता जाये, मेरा राम दुलारा…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह