झुकता सारा संसार बालाजी तेरे चरणों में

झुकता सारा संसार बालाजी तेरे चरणों में,
झुकता सारा संसार बालाजी तेरे चरणों में,
बालाजी तेरे चरणों में, बालाजी तेरे चरणों में,
झुकता सारा संसार बाला जी तेरे चरणो में……

तुम शिव के अवतार निराले,
पवन पुत्र अंजनिया के प्यारे,
देव करे जय जयकार, बालाजी तेरे चरणों में,
झुकता सारा संसार बाला जी तेरे चरणो में…..

दुख सुख सारे तू ही संवारता,
भागो का तू भाग्य विधाता,
खुशियों से भरे भंडार, बालाजी तेरे चरणों में,
झुकता सारा संसार बाला जी तेरे चरणो में……

रामचंद्र का सेवक प्यारा,
सीता मां का राज दुलारा,
झूलती है सारी सरकार, बालाजी तेरे चरणों में,
झुकता सारा संसार बाला जी तेरे चरणो में……

महाभारत की हुयी लड़ाई,
अर्जुन की झड़ी लहराई,
भक्तों का करे कल्याण, बालाजी तेरे चरणों में,
झुकता सारा संसार बाला जी तेरे चरणो में….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह